बीआरसी नगर बाजार में टी.एल.एम.मेला आयोजित, शिक्षकों ने प्रदर्शित की रचनात्मकता

0
BASTI/UTTAR PARDESH-ब्लॉक संसाधन केंद्र बहादुरपुर के बीआरसी नगर बाजार में आज विकासखंड के समस्त विद्यालयों की सहभागिता के साथ नवाचार एवं नॉलेज शेयरिंग के अंतर्गत टी.एल.एम. (शिक्षण अधिगम सामग्री) मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए शिक्षण को सरल, आकर्षक और प्रभावी बनाने वाली सामग्रियों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत नवाचारी सामग्रियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का एक अत्यंत उपयोगी साधन है। इसके माध्यम से शिक्षक कठिन विषयों को भी बच्चों के लिए सरल और समझने योग्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीएलएम के माध्यम से बच्चों में जिज्ञासा, सहभागिता और आत्मविश्वास का विकास होता है। यह शिक्षण प्रक्रिया को न केवल रोचक बनाता है बल्कि बच्चों के अधिगम को स्थायी भी करता है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे मेले शिक्षकों में नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं और विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने का उत्कृष्ट माध्यम बनते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे अपने विद्यालयों में नियमित रूप से टीएलएम का उपयोग करें ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
मेले में शिक्षकों ने गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक अध्ययन जैसे विषयों पर आधारित मॉडल, चार्ट, फ्लैश कार्ड और प्रयोग सामग्री प्रस्तुत की। कोटवा भरतपुर के अनुराग यादव और यशवंत ने टीएलएम की अवधारणा और उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी, जिसे उपस्थित शिक्षकों ने सराहा।

इस अवसर पर राहुल सिंह, राकेश कुमार (प्राथमिक विद्यालय केवची), पंकज श्रीवास्तव (प्राथमिक विद्यालय पोखरनी), दिव्या कसारवानी, सुनील कुमार, शीला मौर्य, अवधेश कुमार वर्मा, अमित सिंह यादव, बृजेश कुमार यादव, राम अजोर, अनामिका चौधरी, तहसील बानो, मनोज उपाध्याय, डॉ. प्रमोद सिंह, अटल बिहारी उपाध्याय, अमरेंद्र सिंह, मेहताब अहमद, उत्कर्ष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

REPOTER -AFJAL QURAISHI -BASTI

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)