कलवारी,टांडा पुल घाट पर मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया निरीक्षण,कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला की तैयारियों का लिया जायजा

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। सोमवार को मण्डलायुक्त बस्ती अखिलेश कुमार सिंह और डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजय त्यागी ने पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ कलवारी–टांडा पुल घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेले की तैयारियों का विस्तृत जायजा लेते हुए सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, महिला सुरक्षा और राहत-बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

डीआईजी ने घाटों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, नदी तटों पर स्टीमर, नाव और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि इस बार का कार्तिक स्नान मेला सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)