सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाली महिला गिरफ्तार,भेजा गया न्यायालय

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश- शनिवार को सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों और धार्मिक सौहार्द्र को खराब करने के उद्देश्य से भड़काऊ व अभद्र पोस्ट करने के मामले में थाना नगर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री विश्व मोहन राय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता सरिता गौतम पुत्री छोटेलाल गौतम निवासी भेलवल थाना नगर जनपद बस्ती द्वारा फेसबुक पर लगातार हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां की जा रही थीं। विशेष रूप से माता दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और राक्षस महिषासुर की जय के नारे से क्षेत्र में धार्मिक तनाव की स्थिति बन गई थी।

इसके अलावा संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग और भड़काऊ टिप्पणियां करने से आमजन में असंतोष व्याप्त हो गया। आरोप है कि सरिता गौतम के पोस्ट से जनपद में सामाजिक और धार्मिक सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना नगर और कोतवाली सहित कई थानों में पूर्व से ही तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना नगर पुलिस ने मु0अ0सं0 273/25 धारा 353(1)B/352 BNS, 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया।गिरफ्तार टीम म0उ0नि0 संजू यादव, थाना नगर, जनपद बस्ती।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)