पुलिस मुठभेड़ में ₹50 हजार के इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार, कट्टा व बाइक बरामद

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-थाना छावनी पुलिस, एसओजी, स्वाट एवं सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को थाना छावनी क्षेत्र के अर्जून बंधे के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹50,000 के इनामिया वांछित पशु तस्कर सद्दाम पुत्र जुमाई, निवासी ग्राम बभनगांवा, थाना खोड़ारे, जिला गोण्डा को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, सद्दाम थाना छावनी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 184/2025, धारा 3/5A/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित चल रहा था। 
पुलिस को उसके अर्जून बंधे क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिसके बाद संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

अभियुक्त के कब्जे से एक बाइक, एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद, प्रभारी एसओजी विजय यादव, प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक संतोष गौंड तथा प्रभारी सर्विलांस टीम उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव मय पुलिस बल शामिल रहे।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)