बस्ती/उत्तर प्रदेश-बस्ती जिले के परसुरामपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्राम में चल रहे नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के चौथे दिन उमड़ा भक्तिभाव, “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा पंडाल
चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा वाचक ने भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
जैसे ही कथा में शिव बारात के प्रस्थान और पार्वती विवाह का प्रसंग आया, पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” और “जय माता दी” के नारों से गूंज उठा। मंच पर सजी सुंदर झांकी में भगवान शिव और पार्वती के विवाह दृश्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाएँ मंगल गीत गाकर नृत्य करने लगीं, तो पुरुष भक्त भी जयघोष करते हुए भक्ति में लीन हो गए।
कथा वाचक ने बताया कि माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। यह प्रसंग जीवन में प्रेम, समर्पण और आस्था का संदेश देता है।इस मौके पर मुख्य यजमान राजितराम मिश्रा एवं उनकी धर्म पत्नी उर्मिला देवी , प्रतिष्ठा मिश्रा , सोनी , गुडिया , शशी , पूजा , कुशलावती , शुशीला , अन्तिमा , धर्मेन्द्र मिश्रा , देवकी नंदन मिश्रा , राजकुमार मिश्रा , राम अजोर , अशोक , तुलसीराम आदि भारी मात्रा में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे ।
आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की समुचित व्यवस्था की गई थी। कथा के अंत में सामूहिक आरती के साथ चौथे दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
