बस्ती/उत्तर प्रदेश-बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव खेत में एक विधुत खंभे के पास पड़ा मिला।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय कन्हैया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के बड़ोखर लच्छूपूर्वा गांव की है।
कन्हैया के भाई प्रभू ने पुलिस को बताया कि कन्हैया 26 अक्टूबर की रात घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं था।
सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी- बस्ती
8808210553
