बस्ती/उत्तर प्रदेश-जनपद में यातायात माह 2025 का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने हरी झंडी दिखाकर पुलिस प्रशासन एवं ट्रैफिक पुलिस की बाइक रैली को रवाना किया, जिसके माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी,यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी,बस्ती कोतवाल दिनेश चंद चौधरी,थाना पुरानी बस्ती प्रभारी महेश सिंह,महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और यातायात नियमों का पालन कर हम दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों से हेलमेट, सीटबेल्ट लगाने एवं ओवर स्पीडिंग से बचने की अपील की गई।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
