BASTI/UTTAR PRADESH - कर्मा देवी ग्रुप द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय “स्पर्धा 2025” खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज हर्ष और उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डी.आई.जी.बस्ती मण्डल संजीव त्यागी एवं कर्मा देवी समूह के चेयरमैन (सेवानिवृत्त आई.ए.एस.) ओम नारायण सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर डी.आई.जी. संजीव त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं।” वहीं, चेयरमैन ओम नारायण सिंह ने युवाओं से खेल भावना के साथ सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
“स्पर्धा 2025” का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है। पाँच दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न कॉलेजों एवं संस्थानों के छात्र-छात्राएँ एथलेटिक्स, क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, लांग जंप और रस्साकशी सहित कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।
ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परेड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन ओमनी रेडियो की टीम द्वारा किया गया समूह के सभी प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
AFJAL QURAISHI -BASTI
