विकास भवन सभागार बस्ती में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी प्रक्रिया
BASTI/ UTTAR PARDESH -कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने वाले किसानों के लिए अब ई-लॉटरी के माध्यम से चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह ई-लॉटरी 11 नवम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे जिला अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, बस्ती में आयोजित होगी। इस संबंध में उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने बताया सभी किसानों समय से उपस्थित रहने की अपील की है।
वित्तीय वर्ष 2025–26 में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत ₹10,000 या उससे अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों,जैसे ट्रैक्टर, पावर टिलर,सुपर सीडर आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून से 29 अक्टूबर 2025 तक लिए गए थे। अब इन आवेदनों की ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से पात्र किसानों का चयन किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिन किसानों ने समय से ऑनलाइन आवेदन किया है, वे इस तिथि पर उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। अनुपस्थित पाए जाने वाले किसान ई-लॉटरी प्रक्रिया से स्वतः वंचित माने जाएंगे। उन्होंने कहा कि चयनित लाभार्थियों के नाम विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे तथा उन्हें सहमति मानते हुए अनुदान स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
सभी संबंधित अधिकारियों एवं कृषि प्रसार अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनपद के किसानों को इसकी सूचना सुनिश्चित कराएं, ताकि किसी भी पात्र किसान से कोई मौका न छूटे।
AFJAL QURAISHI-BASTI
8808210553
