वृद्धा आश्रम में बाली जी लीगल वेल्फेयर फाउंडेशन कलवारी ने मनाई दीपावली, बुजुर्गों के बीच बांटी मिठाई और फल

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश- दीपावली के शुभ अवसर पर बाला जी लीगल वेल्फेयर फाउंडेशन, कलवारी ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए बनकटा, बस्ती स्थित वृद्धा आश्रम में मिठाई और फलों का वितरण किया। इस कार्यक्रम में लगभग 90 असहाय और वृद्धजनों को मिठाई व फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बाला जी प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद और महासचिव विशाल चौधरी सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की, उनके सुख-दुख को जाना और भरोसा दिलाया कि फाउंडेशन आगे भी उनकी हर संभव सहायता करता रहेगा।
वृद्धा आश्रम में रह रहे राम फेर, जो कि टांडा के रहने वाले हैं, ने भावुक होकर बताया, “मेरी पत्नी अब नहीं है, और बेटे-बहू ने मुझे घर से निकाल दिया। पिछले दो साल से मैं यहां रह रहा हूं।” उनकी यह बात सुनकर सभी उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।

फाउंडेशन के महासचिव विशाल चौधरी ने कहा कि “हमारी कोशिश है कि इन असहाय बुजुर्गों को अपनेपन का एहसास कराया जाए। दीपावली खुशियां बांटने का पर्व है, और असली खुशी तो दूसरों के चेहरे पर मुस्कान देखकर ही मिलती है।”

वृद्धा आश्रम के संचालकों ने बाला जी लीगल वेल्फेयर फाउंडेशन, कलवारी के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और संवेदना की भावना को जीवित रखते हैं।

दीपावली जैसे पावन पर्व पर फाउंडेशन की यह पहल न केवल बुजुर्गों के जीवन में खुशियां लेकर आई, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी छोड़ गई — कि असली रोशनी वही है जो किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की किरण जला सके।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)