बस्ती/उत्तर प्रदेश-बस्ती जनपद की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह लड़की अपहरण के मामले में लापता थी।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री प्रदीप कुमार त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में, थानाध्यक्ष नगर श्री विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने सिसवारी कुंवर क्षेत्र से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया।
बरामदगी के बाद लड़की को महिला आरक्षी विजयलक्ष्मी चौहान को सुपुर्द किया गया। उनका बयान धारा 180 BNSS के तहत दर्ज कराया गया तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
यह बरामदगी मु0अ0सं0 255/25, धारा 137(2)/87 BNS, थाना नगर, जनपद बस्ती से संबंधित अपहरण के प्रकरण में की गई।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री विश्व मोहन राय, उपनिरीक्षक श्री सर्वेश कुमार, और महिला आरक्षी विजयलक्ष्मी चौहान शामिल थीं।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
