बस्ती/उत्तर प्रदेश-थाना नगर क्षेत्र के खटीक माली टोला में पूर्व विवाद को लेकर बुधवार शाम मारपीट की घटना सामने आई। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।
पीड़ितों ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी,जिसके आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार,खटीक माली टोला निवासी रामचंद सोनकर पुत्र हजारी सोनकर अपनी पत्नी सुदामा देवी और पुत्र राजेंद्र के साथ घायल अवस्था में थाना नगर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि विपक्षीगण संजय सोनकर,रमेश सोनकर,मोटे सोनकर,अनमोल सोनकर, विकास सोनकर व उनके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसे और बेल्ट से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
