झिनकू लाल इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र सम्मेलन में ताजा हुई स्मृतियां

0
विद्यालय परिसर में पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए पुरातन छात्र
बस्ती/उत्तर प्रदेश-जिले के विकास क्षेत्र बहादुरपुर में स्थित झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी के परिसर में गुरुवार को पुरातन छात्र रहे इंजीनियर रामनाथ के नेतृत्व में पुरातन छात्र सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के पूर्व में छात्र रहे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे जो आज विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं। 

मुख्यतिथि 1969 बैच के पूर्व छात्र एवं सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस चंद्र प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक अमित चौधरी व संचालन अजय कुमार चौधरी ने किया। पुरातन छात्रों द्वारा कार्यक्रम के दौरान विद्यालय विकास में एक सोलर सिस्टम दिया गया।
     
इससे पूर्व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर अतिथियो मनमोह लिया। कार्यक्रम में ई. श्यामलाल चौधरी, जोखू प्रसाद, जगरनाथ मिश्रा, आचार्य अंबिका प्रताप नारायण मिश्र, राम सेवक दूबे सहित तमाम लोगों ने अपने विचार रखे। आज की व्यस्तता भरी जिंदगी में कभी स्कूल में एक साथ पढ़े छात्र एक दूसरे से मिलकर उत्साहित दिखे। वर्षों बाद विद्यालय के पुरातन छात्र अपने सहपाठियों से मिलकर भावुक हो उठे। 

पढ़ाई के जमाने में एक दूसरे के साथ किए गए व्यवहार, हंसी ठिठोली मानस पटल पर छाया चित्र की तरह चलने लगे।
     विद्यालय के प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी ने कार्यक्रम में आये अतिथियों को बैच लगाकर, माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। कहा कि पुरातन छात्र किसी भी संस्था की नींव होते हैं। सभी छात्र मिलकर आपस में एक दूसरे का सहयोग करें यही कार्यक्रम का उद्देश्य है। कहा कि पूर्व छात्रों को देखकर मुझे अत्यंत गौरव की अनुभूति हुई। विद्यालय के वर्तमान छात्रों को उनका सानिध्य और मार्गदर्शन हमारे लिए बेहद सौभाग्य का विषय रहा। मौजूद सभी लोगों ने एक बेहतर कार्यक्रम कुशलता पूर्वक संजोने के लिए पूर्व छात्र इंजीनियर रामनाथ का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से अशोक श्रीवास्तव, राजेश पटेल, योगेन्द्र नाथ यादव, राम अचर्ज वर्मा, सनद पटेल, प्रतिमा चौधरी, प्रेम प्रकाश चौधरी, अटल विहारी उपाध्याय, संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, बबलू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आदित्य पाण्डेय, अखिलेश श्रीवास्तव, शिव प्रसाद, प्रवेश वर्मा, शत्रुघन चौधरी, कृपाशंकर शुक्ला, लालचंद पाठक, दीनानाथ द्विवेदी, मनोज ओझा, प्रमोद चौधरी, ओंकार चौधरी, शैलेन्द्र त्रिपाठी, यशपाल यादव, धर्मेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र व शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)