दिनदहाड़े तीन युवकों के अपहरण का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया रोड पर मंगलवार दोपहर तीन युवकों के अपहरण का प्रयास किया गया। थार गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने स्कॉर्पियो में बैठे युवकों को रोकने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बकैनिया गांव के तीन युवक अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से मरवटिया रोड की ओर जा रहे थे। तभी थार सवार कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने युवकों को जबरन गाड़ी से उतारने और अगवा करने की कोशिश की। युवकों के विरोध और शोर मचाने पर अपहरण की कोशिश नाकाम रही। इसके बाद आरोप है कि हमलावरों ने हवा में फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में थार गाड़ी द्वारा स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए दृश्य कैद हुए हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी कलवारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और सीसीटीवी फुटेज से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गोली चलने की सूचना निराधार है। क्षेत्राधिकारी ने यह भी बताया कि अभी तक कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना हाल ही में एक रेस्टोरेंट में खाने के विवाद से जुड़ी हो सकती है। क्षेत्राधिकारी ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है और इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)