बस्ती/उत्तर प्रदेश- दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं जब गहने खरीदने निकली महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई।
सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे डुमरियागंज मार्ग पर बनवधिया के पास हुई दुर्घटना में उसकी मौ**त हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार उसका देवर और ननद गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सोनहा थानाक्षेत्र के कुर्थिया निवासी लक्ष्मी यादव (27) पत्नी अरविंद यादव अपने देवर गोविंद यादव (22) और ननद पूनम यादव (20) के साथ दीपावली के अवसर पर सोनहा बाजार में गहने खरीदने जा रही थीं। बताया जा रहा है कि तीनों लोग एक ही बाइक से घर से निकले थे।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
