नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाई 6अभियुक्त गिरफ्तार

0
मिशन शक्ति के तहत कार्यवाही,महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम
बस्ती/उत्तर प्रदेश-पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के आदेश के क्रम में बस्ती के थाना नगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने किया, और इसका निर्देशन क्षेत्राधिकारी कलवारी बस्ती प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने किया। यह कार्रवाई मिशन शक्ति के पांचवे चरण अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकना और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान,शकील अहमद पुत्र स्व0 अजमत,मो0 सलमान पुत्र मो0 उमर,रामधीरज पुत्र मुसारीलाल,रामबृझ पुत्र रामदाल,राजकुमार यादव पुत्र बलिराम यादव,चन्द्रेश चौहान पुत्र नाथू राम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मु0 मुस्तफा,उ0नि0 सर्वेश कुमार,का0 चन्द्रकान्त पाण्डेय, का0 साहब कुमार,और का0 आनन्द सिंह शामिल थे। अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष पेश किया गया।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)