बस्ती/उत्तर प्रदेश-थाना नगर में 2 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष नगर विश्वमोहन राय और थाना के समस्त कर्मचारीगण ने दोनों महान नेताओं को पुष्प माला अर्पण कर उनकी जयंती को श्रद्धांजलि दी।
क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के अहिंसा और स्वदेशी के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के "जय जवान,जय किसान" के नारे को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया।
यह आयोजन थाना नगर में एकता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देने में सफल रहा।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
