बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के गोटवा बाजार मे स्थ्त टाटा मोटर्स एसपी आटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड सर्विस विभाग मे कार्यरत कर्मचारी के दो पहिया वाहन पर चोर हाथ साफ कर फरार हो गए।पीडित ने इसकी लिखित शिकायत नगर पुलिस को दे दी है।खबर लिखे जाने तक इस मामले मे मुकदमा दर्ज नही हुआ था। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
नगर पुलिस को दिए तहरीर मे दीपक यादव पुत्र परमेश्वर यादव निवासी चित्रा थाना गौर ने आरोप लगाया है कि मैं नगर थाना क्षेत्र के गोटवा बाजार मे स्थित एसपी आटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड मे सर्विस विभाग मे वारंटी सहायक पद पर कार्यरत हूँ।
13सितंबर को मैं रोज की तरह अपनी हीरे स्पलेन्डर मोटरसाइकिल शोरूम के बाहर खड़ी करके ऑफिस मे चला गया। शाम को जब मैं घर जाने के लिए ऑफिस के बाहर अपने मोटरसाइकिल के पास आया तो वह गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी वह नही मिला।जिसे अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया है।
पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत नगर पुलिस को दे दी है।खबर लिखे जाने तक इस मामले मे मुकदमा दर्ज नही हुआ था। पुलिस मामले की
जाँच कर रही है।
रिपोर्टर -अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
