ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिलाधिकारी को देगा ज्ञापन।

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-प्रदेश के सभी जिलों में कल जिलाधिकारी से मिलेगा पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल।

पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे पत्रकार।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिलाधिकारी को देगा ज्ञापन।

पत्रकार हितों के मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी को दिया जाएगा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन।

पत्रकार हितों को लेकर सात सूत्रीय मांग पत्र सीएम योगी को भेजेगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन।

मान्यता प्राप्त पत्रकारों की तरह ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना, शासन स्तर से बीमा योजना का लाभ, पत्रकार की दुर्घटना में मृत्यु पर परिजनों को तत्काल पांच लाख रुपए की सहायता सहित सात मांगों को लेकर दिया जाएगा ज्ञापन।

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर एक साथ 11 बजे जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन देगा संगठन।

बस्ती में जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में कल 16 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता से मिलकर ज्ञापन देंगे पत्रकार।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला मंत्री विवेक मिश्र ने दी जानकारी।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)