बस्ती थाना कप्तानगंज पुलिस की सफलता 06 नफर वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों पर कसा शिकंजा

0

बस्ती/उत्तर प्रदेश- थाना कप्तानगंज पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 06 नफर वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में खुशीराम, शिवराम, तुलाराम, दयाराम, अयोध्या प्रसाद निषाद और ओमप्रकाश शामिल हैं। ये सभी वारंटी विभिन्न मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन में गिरफ्तार किए गए।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0 नि0 राकेश मिश्रा, उ0 नि0 वीरेंद्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव और हेड कांस्टेबल अजय यादव शामिल थे।


इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को बधाई दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक बस्ती ने इस कार्रवाई को अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।


रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती

8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)