बस्ती/उत्तर प्रदेश-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति फेस 5 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का उद्घाटन किया गया।
थाना नगर प्रांगण में स्थित पिंक बूथ सर्किल कलवारी पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी पर किया गया। इसमें पुलिस कर्मी, विद्यालय के अध्यापिकाएं, छात्राएं, महिलाएं और समाज सेवी उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देना है। इस मिशन के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम के बाद, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी और थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में एक रैली के माध्यम से मिशन शक्ति-5.0 का जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोगों को महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
