UPPSC RO/ARO परीक्षा में बस्ती के गौसपुर सेंटर पर 199 अभ्यर्थी अनुपस्थित

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-प्रदेश भर में आज आयोजित आरओ एवं एआरओ परीक्षा में बस्ती जनपद के जवाहरलाल नेहरू किसान इंटरमीडिएट कॉलेज,गौसपुर केंद्र पर कुल 384 परीक्षार्थियों को शामिल होना था,लेकिन मात्र 185 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। शेष 199 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया।

ज्ञात हो कि यह परीक्षा मूल रूप से 11 फरवरी 2024 को प्रस्तावित थी, लेकिन पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। नई तिथि पर आज पुनः परीक्षा कराई गई।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)