बस्ती/उत्तर प्रदेश-जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। कलवारी थाना क्षेत्र के सुअरहा गांव से लापता एक युवक का बाइक, कपड़ा व बैग कलवारी टांडा पुल के पास मिला। युवक की सरयू नदी में छलांग लगाने की असंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सुअरहा गांव निवासी 27 वर्षीय हर्षित मिश्र शनिवार की शाम से ही लापता थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की किन्तु हर्षित का कहीं कुछ पता नहीं चला रविवार की सुबह कलवारी टांडा पुल के पास युवक का युवक का बाइक, कपड़ा व बैग मिला।
परिजनों ने पहचान करते हुए हर्षित की सरयू नदी में छलांग लगाने की असंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। नदी की तेज धारा और गहराई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर चुनौती बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजन मौके पर पहुंच कर लगातार रोते-बिलखते देखे गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर पुल के पास जमा हो गए। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
