बाइक सवार दो लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर

0
बस्ती/कलवारी-राम-जानकी मार्ग पर स्थित दुबौली दूबे चौराहे पर रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर राहगीर को टक्कर मार दिया। हादसे में दुबौली दूबे, थाना कलवारी निवासी अरुण दूबे पुत्र स्व. सोभनाथ दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइक सवार की पहचान सोएब अख्तर पुत्र जमील अहमद निवासी महुआ डांड, थाना दुबौलिया के रूप में हुई है, जो खुद भी दुर्घटना में घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सीएचसी कलवारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)