जमीनी विवाद में थाना अध्यक्ष की भूमिका पर संदेह

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-जिले के नगर थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में जमीनी विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। जिला मजिस्ट्रेट और थाना अध्यक्ष द्वारा जमीन के मामले में तेजी से आदेश जारी किए जा रहे हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है। एक वसीयत को लेकर तहसील से लेकर बोर्ड ऑफ रेवेन्यू तक मुकदमा चल रहा है। इसके बावजूद, थाना अध्यक्ष ने एक पक्ष को धान रोपाई का आदेश दे दिया, जबकि दूसरा पक्ष इसे अन्याय बता रहा है। 

थाना अध्यक्ष ने कथित तौर पर दूसरे पक्ष को हस्तक्षेप करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसे पुलिस आदेश जमीनी विवाद को और भड़काने का काम कर सकते हैं। सवाल उठ रहा है कि जब वसीयत निरस्ती का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, तो थाना अध्यक्ष ने एकतरफा आदेश क्यों जारी किया? क्या यह कदम विवाद को और बढ़ाने की साजिश है?

जानकारी के मुताबिक, संबंधित थाना अध्यक्ष का तबादला 10 तारीख तक हो चुका है। फिर भी, वह बिना किसी परवाह के कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है कि पुलिस की ऐसी भूमिका बड़ी घटना को जन्म दे सकती है। इस मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की जा रही है, ताकि निष्पक्ष जांच हो और तनाव कम हो।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)