बस्ती/उत्तर प्रदेश- नगर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में भैंस चोरी का मामला सामने आया है।आप को बतादें की गाँव निवासी जवाहर लाल गुप्ता, पुत्र स्वर्गीय गजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी भैंस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।
जवाहर लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी भैंस को बेचने का निर्णय लिया था जिसके लिए कई व्यापारी उनके घर आ रहे थे। इन्हीं में से एक अज्ञात व्यक्ति ने 26 जुलाई को भैंस के लिए 98 हजार रुपये में सौदा तय किया था।
इस व्यक्ति ने भैंस का वीडियो बनाया और 500 रुपये बतौर अग्रिम राशि देकर दो दिन बाद भैंस ले जाने की बात कही। लेकिन अगले दिन, 27 जुलाई को सुबह 4 बजे जब जवाहर लाल उठे, तो उन्होंने देखा कि उनकी भैंस खूंटे पर नहीं थी।
परिवार और आसपास के लोगों के साथ मिलकर भैंस की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जवाहर लाल ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर उन्होंने स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर भैंस को बरामद किया जाएगा।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
