नगर थाना क्षेत्र में पुलिसिया बर्बरता,सब्जी व्यापारी की सिपाहियों ने की पिटाई,अस्पताल में भर्ती

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश- नगर थाना क्षेत्र में पुलिसिया अत्याचार का मामला सामने आया है। सब्जी व्यापारी मोहित सोनकर के साथ बीती रात दो सिपाहियों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार, मोहित रोज की तरह सब्जी की वसूली कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह थाने से महज 10 मीटर की दूरी पर पहुंचा, ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों ने उसे रोक लिया और बिना किसी स्पष्ट वजह के पीटना शुरू कर दिया।

पिटाई के दौरान मोहित की हालत इतनी बिगड़ गई कि दोनों सिपाही खुद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां भर्ती कराने के बाद चुपचाप मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक रवि सोनकर जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात कर परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
रवि सोनकर ने कहा कि अगर जल्द ही दोषी सिपाहियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरना देने को मजबूर होंगे। वहीं, यह पहली बार नहीं है जब पुलिस पर इस तरह के आरोप लगे हों। कुछ समय पहले कराहली चौकी प्रभारी पर भी मारपीट का आरोप लग चुका है।

मोहित नगर बाजार के माली टोला का निवासी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब थानेदार से नहीं संभल रहा थाना, जो सिपाही ही कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं?

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)