किसानों के लिए खुशखबरी! मुफ्त तोरिया (लाही) बीज मिनीकिट देने वाली योजना शुरू, आज से करें आवेदन

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों को तिलहनी फसलों के उत्पादन में प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से "राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम" चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम बीज का मिनीकिट निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।

इस लाभ का लाभ उठाने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर 1 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है। यदि आवेदन संख्या तय लक्ष्य से अधिक होती है तो ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

प्रत्येक कृषक को केवल एक मिनीकिट दिया जाएगा। चयनित किसानों को POS मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डार से बीज वितरित किए जाएंगे।

इस योजना का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना तथा तिलहनी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन को बढ़ावा देना है। इच्छुक किसान समय रहते आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)