बकरीद के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक क्षेत्राधिकारी कलवारी की अध्यक्षता में संपन्न

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना परिसर में आगामी बकरीद (ईद-उल-जुहा) के मद्देनजर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने की और सभी लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सीओ कलवारी ने सभी से सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन करने, अफवाहों से बचने और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने की अपील की।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम करने का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे और सहयोग का वादा किया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी तरह की अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

बैठक में सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। बैठक में उप निरीक्षक मो०मुस्तफा हुसैन, उपेन्द्र शर्मा, समरजीत यादव, अवनीश कुमार सिंह, मृत्युंजय मिश्रा, संतराम, कुंवर बहादुर यादव, बलराम विश्वकर्मा, अजय कुमार, आनन्द सिंह, हितेश यादव, लव सिंह सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)