बस्ती/उत्तर प्रदेश- हरैया विकास खण्ड के संग्रामपुर, कौवाडाड, डुहवामिश्र विकास खण्ड बस्ती सदर के ग्राम नरौली, बनगवा, हलुआपार एवं विकास खण्ड विक्रमजोत रानीगंज, औरगाबाद एवं अकबरा गांव में गोष्ठी व कृषि केन्द्र का आयोजन किया गया।
मृदा परीक्षण और प्राकृतिक खेती उप कृषि निदेशक बस्ती अशोक कुमार गौतम ने किसानों को मृदा परीक्षण और प्राकृतिक खेती के महत्व और लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की।
किसान सेवा रथ और ड्रोन- किसान सेवा रथ और ड्रोन के माध्यम से फसल में कृषि रक्षा के छिड़काव और नैनो यूरिया एवं नैनो डी०ए०पी० के छिड़काव के बारे में जानकारी दी गई।
राजकीय कृषि बीज भण्डार और पशुपालन विभाग- राजकीय कृषि बीज भण्डार कृषि विभाग के स्टाल लगाए गए।पी०एम० फसल बीमा योजना पी०एम० फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी- रतन शंकर ओझा
कृषि वैज्ञानिक डा० आर०बी० सिंह, डा० हरिओम मिश्र, डा० अंजलि वर्मा, डा० प्रेम शंकर, डा० बी०वी०सिंह, डा० पी०के० मिश्रा,उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी हरेन्द्र प्रसाद किसान और ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
किसानों को जागरूक करना किसानों को मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती और कृषि रक्षा के महत्व और लाभों के बारे में जागरूक करना।
किसानों को सशक्त बनाना किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
