पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
गोरखपुर कल सुबह भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी का बरगदही स्थित उनके आवास पर भाजपा पूर्व सैन्य प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर सहजनवां के वरिष्ठ समाजसेवी श्री परशुराम शुक्ल जी को स्वयं जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि पूरे देश को भारतीय सेना पर गर्व है अपलोगों का योगदान और जिम्मेदारियां सेना से रिटायरमेंट के बार और बढ़ जाती जिसे अपलोग बखूबी निर्वहन करते हैं। आप सबको पुनः इस स्वागत के लिए धन्यवाद।आपको बताते चलें कि केवल गोरखपुर जिले में सैनिकों एवं उनके परिवार के 43 हजार वोट हैं। इस अवसर पर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक कैप्टन ओ पी यादव जिला संयोजक कैप्टन ओ पी मिश्रा संयोजक सूबेदार मेजर गिरिजेश कुमार मिश्र सूबे मेजर मदन मोहन पांडे सूबेदार जे पी सिंह रमेश उपाध्याय सी पी ओ विनोद त्रिपाठी श्री लल्लन शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी परशुराम शुक्ल किसान मोर्चा के शिवसागर तिवारी चेयरमेन धर्मेन्द्र मिश्र अरुण सिंह व अल्पसंख्यक मोर्चा के शहंशाह आलम उपस्थित थे।
