*गाज़ीपुर टोल पर सिपाहियों ने ट्रक ड्राइवरों को लूटा*

0
*यूपी पुलिस के इन सिपाहियों ने मचाया घूसखोरी का आतंक*
*गाज़ीपुर टोल पर सिपाहियों ने ट्रक ड्राइवरों को लूटा*

गाज़ीपुर । यूपी पुलिस वैसे तो आए दिन घूसखोरी के लिए चर्चा में रहती है। परन्तु जब कुछ ना मिले तो ऐसे भी घिनौने कर्मकांड पर उतारू हो गई है ‌लोकल पुलिस। दरअसल आपको बता दें कि गाज़ीपुर कयामपुर टोल पर तेज रफ्तार UP62BF1401 अज्ञात वाहन स्वामी, गाड़ी चालक यूपी पुलिस सिपाही संतोष यादव और उनके राहुल यादव सिपाही अपने मित्र राजन गुप्ता के साथ सुखा नसा कर के लूट की फिराक में थे ।
तभी गाज़ीपुर कयामपुर टोल पर एक नए ट्रक ट्रेलर को देखकर तेज रफ्तार में बाएं से कट मार कर (रोंग साइड से) ओवरटेक कर रहे थे। इस दौरान ट्रक ट्रेलर से टकराए जिससे गाड़ी में मामुली सी खरोंच आ गई । दबंगों सिपाहियों ने ट्रक ड्राइवर को पहले तो  पुलिस का रौब दिखाया तत्पश्चात यातनाएं देते हुए कहा 20 हजार हमें दे दो और अपनी गाड़ी ले जाओ। 
दबंग सिपाहियों ने ड्राइवर को पहले तो खुब मारा पीटा पैसे नहीं मिलेने पर ट्रक ड्राइवर को गाज़ीपुर बिरनोन थाना लेकर गए जहां उन्होंने अपने दबंगई के बल पर ड्राइवर से मौटी रकम एठ ली।
जब कि दबंग सिपाहियों को अपने गाड़ी माली का पता नहीं, किसकी गाड़ी है? किसके नाम पर गाड़ी है? 2022 में इसका इंस्योरेंस खत्म हो गया है। पॉल्यूशन (पीयूष) नहीं है वावजूद इसके गाड़ी सड़क पर तेज रफ्तार में फर्राटा भर रही है ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)