जनहित चौरिटेबल फाउंडेशन एवं इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी द्वारा क्षेत्रवासियों को दी गई सौगात
गोरखपुर। जनहित चौरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सामाजिक कार्यों में हमेशा से मौजूदगी रहती है। इसी कम में इंजीनियरिंग कालेज यूनिवर्सिटी के मेन गेट के क्षेत्रवासियों द्वारा अवगत कराया गया की यहां यूनिवर्सिटी गेट के सामने टर्निंग प्वाइंट बेहद खतरनाक है। जिससे आए दिन भारी मात्रा में एक्सीडेंट हो चुके हैं एक्सीडेंट की संख्या 50 से 100 के उपर हो सकती है लोग वहां पर काफी भय के माहौल में रहते हैं, कब क्या? किसके साथ क्या हो जाए यह कोई नहीं जानता।
जनहित चौरिटेबल फाउंडेशन एवं इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी की पहल से चौराहे पर बेरिकेडिंग और तेज रफ्तार से आ रहे हैं वाहनों को रोकने और धीमी गति सूचना बोर्ड प्रदान किया गया। इस दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के क्षेत्रवासियों द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
