गोरखपुर के पीपीगंज में खुलेआम हो रहा है जुआ मूकदर्शक बनी हुई है पुलिस
गोरखपुर पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5, 6 और 7 के तिघरा कोल्हुआ के इलाके में खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह से शाम तक यहां जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है और लाखों रुपये की बाजी लगाई जा रही है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यहां जुआ खेलने वालों में बड़े जुवारी शामिल हैं, जो बेखौफ होकर इस अवैध कार्य में लिप्त हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह इलाका जुए का अड्डा बन चुका है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस इस ओर आंखें मूंदे हुए हैं। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे और जुए के इस अड्डे को तोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज के युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रही हैं और अपराध को बढ़ावा दे रही हैं।
