*मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने मनाया विज्ञान दिवस समारोह*
गोरखपुर, 28 फरवरी 2025: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी “फ्रंटियर्स इन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड मैटेरियल साइंसेज फॉर सस्टेनेबल डेवलेपमेंट” के अंतर्गत यांत्रिक अभियंत्रण विभाग एवं विज्ञान भारती, गोरक्ष प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विज्ञान भारती, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी के यांत्रिक अभियंत्रण विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार ने विशेष व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय मिश्रा ने दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और इसे अपने पाठ्यक्रम एवं दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि श्री आशुतोष सिंह ने विज्ञान दिवस
