*एम्स के नए प्रभारी कार्यकारी निर्देशक ने अनोखे अंदाज में किया पदभार ग्रहण*

0
*एम्स गोरखपुर के नए प्रभारी कार्यकारी निर्देशक ने नए अनोखे अंदाज में किया पदभार ग्रहण*
*निर्देशक अजय सिंह ने कहा फ्री में होगा एम्स में इलाज*

*नहीं लगेगी लंबी-लंबी लाइन, एम्स में आसान होगा इलाज*


गोरखपुर । गोरखपुर AIIMS के नए प्रभारी कार्यकारी निदेशक (ED) प्रो. अजय कुमार सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया। गोरखपुर पहुंचने के साथ ही वे एक मरीज का तीमारदार बनकर AIIMS की इमरजेंसी वार्ड पहुंचे।गेट पर खड़े गार्डों से लेकर अंदर डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के काम, व्यवहार को देखा। विवादों के घेरे में रहने वाला गोरखपुर एम्स डायरेक्टर का पद लोगों के लिए चुनौती पूर्ण दिख रहा है । ऐसे में भोपाल एम्स के साथ-साथ अब गोरखपुर एम्स में अजय सिंह ने नई रणनीति के साथ पदभार ग्रहण किया। 


अजय सिंह ने पद ग्रहण करते ही कहा कि मुझे जो चार्ज गोरखपुर एम्स का मिला है यह बहुत मुश्किल काम है मैं तब भी उत्साहित हूं आज सुबह चार्ज लेने के बाद मैंने सभी संपर्क से मैं बातचीत की है मैंने कुछ प्रायोरिटी डिसाइड की है जिसमें की कुछ ऐसी प्रायरिटी है मेरी जिसमें की ट्रॉमा सेंटर में जो इमरजेंसी मरीज आते हैं किसी भी मरीज को बिना फर्स्टएडकिट दिए वगैरह वापस नहीं होना चाहिए नंबर आफ इमरजेंसी बेड जो 30 है उनको कैसे हम ऑप्टिमाइज यूटिलाइजेशन करें, मेजर हम लोग के ऑपरेशन थिएटर हैं उनकी कैसे संख्या बढ़ाए, उस पर हम लोगों ने एक महत्वपूर्ण डिसीजन लिया है आने वाले समय में सिक्योरिटी से संबंधित ऑपरेशन थियेटर्स ऑपरेशन थिएटर और मरीज के भर्ती होने से संबंधित चीजों में हमने कई सारी डिसीजन लिए हैं जिसमें यह भी है कि जिसमें नंबर ऑफ बेड जो हमारे पास है सभी 500 बेड जो है उसको उसकी संख्या 20-20 परसेंट करके धीरे-धीरे हम लोग बढ़ाएंगे और लिमिटेड संसाधन होने के बावजूद हम मरीजों को भर्ती करने का और ऑपरेशन और ऑपरेशन थिएटर जो 16 है आने वाले दिनों में हम पूरे एक्टिवेट कर देंगे तो यह कुछ डिसीजन हम लोगों ने लिए हैं और उसमें जो मरीज को दवाइयां यहां से मिलती है आयुष्मान की सुविधा जो मिलती हैं और वह ऐसे ही अच्छे तरीके से मिलते रहे इसमें सही आदमी को बाहर ना भेजा जाए 24 घंटे किसी भी मरीज को जो की लाइफ चेंजिंग है उसके पास पैसा नहीं है उसके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है किसी वजह से वह नहीं ला पाया तो उसको हम लोग फ्री इलाज देंगे इसका भी हम लोगों ने डिसीजन लिया है जो जनता में विश्वास की कमी हो गई है उसको फिर से स्थापित करने का कार्य करेंगे।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)