MMMUT के कुलपति व मास्टरमाइंड कुलसचिव पर लगा घोटाले दर घोटाले का आरोप

0
"MMMUT के कुलपति व मास्टरमाइंड कुलसचिव पर लगा घोटाले दर घोटाले का आरोप
*विश्वविद्यालय ने भ्रष्टाचार से जुड़े प्रोजेक्ट का 15 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री योगी से ही करा दिया शिलान्यास*

गोरखपुर: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय  (एमएमएमयूटी) गोरखपुर के पूर्व 2 घोटालों की जांच अभी पुरी भी नहीं हुई थी कि एक और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आ गया है। खबर यह है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के निर्देश पर, भारत सरकार के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने MMMUT के कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी और मास्टरमाइंड कुलसचिव डॉक्टर जय प्रकाश के खिलाफ, भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों से पता चला है कि ब्रह्म प्रकाश नाम के एक शिकायतकर्ता की शिकायत का पीएमओ ने संज्ञान लेने के बाद इन दोनों लोगों के खिलाफ जांच करने के लिए, एचआरडी मंत्रालय को निर्देशित किया। इसके बाद मंत्रालय ने ऑल इंडिया काउंसिल आफ टेक्निकल एजुकेशन के मेंबर सेक्रेटरी को इस मामले में जांच करने और शिकायतकर्ता को भी जांच की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने का निर्देश दिया है।

भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी कुणाल राजा गौतम के हस्ताक्षर से मेंबर सेक्रेटरी को जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ने का पत्र जारी हुआ है। यह पत्र 27 अगस्त 2024 को जारी हुआ और जांच भी प्रक्रियाधीन है। इसके बाद से मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा है। यही नहीं शिकायतकर्ता ने देश के राष्ट्रपति समेत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा भारत के मुख्य न्यायाधीश को भी लिखित शिकायत भेजा है।

शिकायतकर्ता ने कहा है कि हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में ही, तकनीकी शिक्षा के इतने बड़े संस्थान में घोटाले दर घोटाले हो रहे हैं और उसकी शिकायत को उनके कार्यालय स्तर से गंभीरता से नहीं लिया गया... और तो और भ्रष्टाचार में लिप्त दोनों अधिकारियों ने भ्रष्टाचार से जुड़े प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री योगी से ही शिलान्यास करा दिया।

शिकायतकर्ता ब्रह्म प्रकाश से बातचीत की, तब शिकायतकर्ता ने उक्त सभी मामलों की जानकारी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने कुल 13 बिंदुओं में भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए शिकायत किया है। इसमें पहला और मूल बिंदु उसने विश्वविद्यालय के कुलसचिव की भूमिका निभा रहे हैं डॉक्टर जय प्रकाश पर केंद्रित किया है, जिनके द्वारा भ्रष्टाचार से जुड़ी हुईं फाइलों को दबाने और बड़े घोटाला को लम्बे समय से सफाई से अंजाम दिए जाने का आरोप है। 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि राजभवन के स्पष्ट आदेश के बाद भी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विश्वविद्यालय में स्थाई कुल सचिव की नियुक्ति वर्षों से नहीं की जा रही है और डॉक्टर जय प्रकाश अपनी पहुंच के बल पर कुल सचिव बनकर विश्वविद्यालय की तमाम परियोजनाओं में भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं।

एमएमएमयूटी से जुड़े सभी घोटालों के बारे में जाने के लिए पार्ट 2 के लिए बन रहे हमारे साथ ......

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)