बस्ती/उत्तर प्रदेश-बहराइच के बाद अब बस्ती के कप्तानगंज क्षेत्र में भी भेड़ियों का आतंक बढ़ रहा है। शनिवार रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐंठी मेढौआ गाँव में गन्ने के खेत में भेड़ियों के झुंड को ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम पहुंची। घंटों भेड़ियों की तलाश की गई, लेकिन उनका झुंड गन्ने के खेत में गायब हो गया। पूरे इलाके में दहशत है। किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐंठी गाँव के सीवान में कबीर आश्रम है। रात 12 बजे करीब आश्रम के अध्यक्ष विवेक नरायन त्रिपाठी उर्फ तुलसी अपनी कार से आश्रम से घर जा रहे थे। तभी गन्ने के खेत मे दर्जनों भेड़ियों की झुंड दिखा। गांव के लोगों से गुहार करके जगाया और घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दिया।
पहले भी इलाके में मिल चुके है खूनी भेड़िये
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कई गांवों में पहले भी खूनी भेड़िये बकरियों को अपना शिकार बना चुके हैं। क्षेत्र के बनहर, थूहा, खोभा, बनहा, ओझागंज सहित कई गांवों में दो साल पहले खूनी भेड़िये का आतंक था। क्षेत्र के विजयपाल सिंह, राम मूरत, सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिंजरा लगाने के बाद भी वन विभाग की टीम खूनी भेड़िये को नहीं पकड़ पायी थी।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
