नगर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ कस्बा नगर बाजार में किए पैदल गस्त

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ कस्बा नगर में पैदल गस्त किए
पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मौजूदगी में थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह थाना नगर द्वारा शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में मय पुलिस फोर्स के साथ कस्बा नगर में पैदल गस्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा रोड के किनारे व आस पास अतिक्रमण करने वाले वाहनों पर कार्यवाई की गई तथा पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत किया गया कि दुकान के सामने रोड पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं लगना चाहिए। संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई ।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)