क्यों मनाया जाता है श्रीविश्वकर्मापूजा - प० दिनेशतिवारी

0
क्यों मनाया जाता है श्रीविश्वकर्मापूजा - प० दिनेशतिवारी 
गोरखपुर। श्रीविश्वकर्मापूजा :- सनातन धर्म मे श्रीविश्वकर्मापूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व कन्या संक्रान्ति तिथि पर मनाया जाता है। शास्त्रो में वर्णित है कि सूर्यदेव के कन्याराशि में गोचर करने की तिथि पर विश्वकर्मा पूजा मनायी जाती है। भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से साधक के सुखों में अपार वृद्धि होती है। भगवान की पूजा आराधना बेहद महत्त्वपूर्ण मानी गयी है। मान्यता है कि इससे नौकरी कारोबार  में तरक्की मिलती है,और व्यापार  में आने वाली परेशानी दूर होती है। विश्वकर्मा पूजा के दिन विश्वकर्मा भगवान का जन्म हुआ था। इस लिए इसे विश्वकर्मा जयन्ती भी कहते हैं। इस बार विश्वकर्मा- जयन्ती दिन मंगलवार दिनाङ 17 सितम्बर 2024 को मनायी जायेंगी। दरअसल विश्वकर्मा भगवान को दुनिया के सबसे पहला इन्जीनियर और वास्तुकार माना जाता है। इस लिए इसदिन उद्योगों फैक्टिरियों लोहा के वस्तु और हर तरह के मशीन की पूजा की जाती है। प० दिनेशतिवारी (ज्योतिषाचार्य झारखण्डी महादेव मन्दिर)

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)