एम्स स्टाफ नर्सों और चिकित्सकों के कार्यकौशल वर्धन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन
गोरखपुर । SNCU और NBSU स्टाफ नर्सों और चिकित्सकों के कार्यकौशल वर्धन हेतु NEOQUIP कार्यशाला का आयोजन नेशनल नियोनेटल फोरम (NNF) , राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश और AIIMS गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में एम्स के कार्यकारी निदेशक एवं CEO Prof (Dr) Krushna Pal के निर्देशन में किया गया।
यह NNF कार्यशाला में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कौशल वर्धन का प्रावधान है । इस कार्यशाला का उद्देश्य नवजात शिशुओं की देखभाल में जीवन रक्षक तकनीकों और प्रथाओं को साझा करना तथा चिकित्सा कर्मचारियों के कौशल में वृद्धि करना था।
कार्यशाला का उद्घाटन NNF सचिव डॉ सुरेंद्र सिंह बिष्ट, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य NHM UP : डॉ अमित सिंह, महाप्रबंधक, परिवार कल्याण कार्यक्रम NHM UP : डॉ. सूर्यांश ओझा , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के चौधरी , राष्ट्रीय समन्यवक एनएनएफ क्विप डॉ प्रतिमा आनंद और विभगध्यक्ष बाल रोग डॉ महिमा मित्तल ने किया। इस अवसर पर, विशेषज्ञ वक्ताओं ने नवजात देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, और स्तनपान के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यशाला में दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ और एम्स गोरखपुर के चिकित्सकों और नर्सें जिसमें डॉ अमन प्रीत सेठी, डॉ अभिषेक पाल, डॉ तपस बंदोपाध्याय, डॉ प्रदीप देबाता , डॉ गुंजना कुमार , डॉ अँचला, डॉ ममता , मिसेज़ मीना और मिस jubliant ने विभिन्न विषयों पर अपने अपने व्याख्यान दिए।
डॉक्टर सूर्यांश ओझा ने गोरखपुर के सभी NBSU/SNCU स्टाफ तथा चिकित्सकों के साथ चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री की प्राथमिकता पर ध्यान देते हुए कार्य करने का सुझाव दिया
उन्होंने ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं नवजात देखभाल में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में समन्वय को मजबूत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।यह पहल नवजात शिशुओं की देखभाल में महत्वपूर्ण बदलाव लाने की दिशा में एक कदम है।
