राज्यपाल के गोरखपुर विश्वविद्यालय आगमन को देखकर छात्र नेताओं को किया गया नजरबंद*

0
राज्यपाल के गोरखपुर विश्वविद्यालय आगमन को देखकर छात्र नेताओं को किया गया नजरबंद

 गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रही महामहीम राज्यपाल महोदया के विश्वविद्यालय आगमन को देखते हुए एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष आदित्य शुक्ला को विश्वविद्यालय के छात्रावास से हिरासत में ले लिया गया , आदित्य शुक्ला अपने साथियों के साथ राज्यपाल महोदय से मिलने की योजना बना रहे थे इसी दौरान सूचना मिलने पर मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी एवं गोलघर चौकी प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से आदित्य शुक्ला को संत कबीर छात्रावास के सामने से हिरासत में ले लिया , राज्यपाल का विश्वविद्यालय से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद एयरपोर्ट पहुंचने पर 4:00 बजे शाम उन्हें  छोड़ दिया गया 

 आदित्य शुक्ला ने कहा जब-जब विश्वविद्यालय में राज्यपाल या मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होता है लगातार छात्र नेताओं पर दबीश शुरू हो जाती है, और उन्हें नजर बंद कर दिया जाता है, यह पूर्ण रूप से हमारी आवाज को दबाने का काम है, छात्र संघ चुनाव हमारा अधिकार है और हम उसकी लड़ाई लड़ते रहेंगे  ||

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)