बस और डीसीएम की टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घयल

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-बीती रात सूचना मिली कि रिठिया के पास एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना मिलते ही उप निरीक्षक विवेकानंद तिवारी चौकी प्रभारी फुटहिया मय फोर्स के साथ मौके पर घटना स्थल पहुंचकर देखा कि यूपी 78 एफ टी 9266 बस्ती डिपो की बस जो बहराइच से बस्ती के लिए सवारी लेकर जा रही थी। 

बस के आगे आगे यूपी  51 एंटी  1774 डीसीएम जा रही थी। डिसीएम के पीछे से बस ने ठोकर मार दिया बस में बैठे। ठोकर लगने के कारण बस में सवार दयाराम पुत्र बृजलाल निवासी पकड़ी थाना कलवारी, रानू चौहान पुत्र हीरालाल चौहान मुडघाट बस्ती, सिकंदर पुत्र रामबरन निवासी बालपुर जनपद संत कबीर नगर, शिवांश त्रिपाठी पुत्र विजय कुमार नवना थाना लालगंज, अभिषेक यादव पुत्र बीरभोर यादव निवासी अमिया नाथनगर जनपद संत कबीर नगर, मोहम्मद तबरेज पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी मझौवा मीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती जो उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में सम्मिलित होकर बहराइच से वापस आ रहे थे। 

बहराइच से ही बस पर बैठकर अपने-अपने गंतव्य स्थान की तरफ जा रहे थे कि रिठिया में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई सभी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय बस्ती भिजवा दिया गया है। बस को क्रेन मंगवाकर हटवाया जा रहा है, रास्ता सुचारू रूप से चल रहा है शांति व्यवस्था कायम है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)