कुआनों नदी में ‌मछली मार रहे लोगों ने पानी में तैरता मिला शव देखकर लोगों ने मचाया शोर

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के मोहटा गांव के पास कुआनों नदी में ‌मछली मार रहे लोगों ने पानी में तैरता हुआ शव देखकर शोर मचाया।

शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग बड़ी संख्या मे जमा हो गए। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने शव को पानी से बाहर निकल लिया। 

और शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया ।लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।पुलिन शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।

थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है ।मृतक पैंट शर्ट पहने है ।

उन्होने बताया कि मोहटा गांव निवासी प्रीतम निषाद व सुग्रीम निषाद ने शव पानी में देखकर लिखित सूचना दी है ।

पुलिस मृतक के शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)