नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरा बाजार मे स्थित पेट्रोल पम्प के पास ग्रामीणों ने खून से लतपथ एक 32वर्षीय युवक का शव देखा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।इसी बीच किसी ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दे दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुँच गए। उन्होंने शव के शिनाख्त के लिए लोगो से पूछताछ की।इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुँचे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मेढवा निवासी संजय निषाद ने मृतक की शिनाख्त अपने भाई दर्शन कुमार निषाद के रूप मे की।
पुलिस को दिए तहरीर मे मृतक के भाई संजय निषाद ने कहा है कि हमारा भाई दर्शन कुमार निषाद पैर से विकलांग है। शनिवार को वह दिन मे लगभग तीन बजे घर से निकला। लेकिन वापस नहीं लौटा।
परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह नगर थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार के पास उसका शव मिला। जिसकी किसी वाहन की चपेट मे आकर मौत हो गई।
थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है ।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
