कृष्ण भक्तों ने पूजा पाठ करके व उपवास रखकर कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया। वहीं नगर थाने पुलिसकर्मियों ने कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। थाने में दूर दराज से आए लोगों ने थाना परिसर में सजावट की जमकर सराहना की।
त्योहार पर भी घर से दूर होने पर थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने बेहद धूमधाम से त्योहार मनाया। इस दौरान थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मी पूजा पाठ और थाना परिसर में प्रसाद वितरण करते रहे।
इसके पश्चात उपनिरीक्षक मिथलेश सिंह, मुस्तफा हुसैन, फखरे आलम, दुर्गा पांडेय चौंकी प्रभारी करहली ने प्रधानों व प्रतिनिधियों सहित अतिथियों को जलपान करवा कर सम्मान किया।
इस मौके उपेंद्र शर्मा, धनवंत गुप्ता, अमित यादव,संजीव यादव, विशाल मिश्रा, अरविंद दूबे, संजीव यादव, हंसराज, दीपक कुमार, समेत सम्मानित पत्रकार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
