जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश- नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चौबाह मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों मे जमकर मार पीट हुआ। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मार पीट,जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं मे केस दर्ज किया है ।

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चौबाह निवासी मिथिलेश पुत्र राजाराम ने नगर पुलिस को दिए तहरीर मे आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर गाँव निवासी संगीता पत्नी वंशीलाल अपशब्द कह रही थीं ।

जब हमने इसका विरोध किया तो संगीता,मीरा पत्नी वंशी लाल व आशाराम अपशब्द कहते हुए मारने पीटने लगे।हमने शोर मचाया तो शोर सुनकर बीच बचाव करने आए कमलेश को भी मार पीट कर घायल कर दिया। 

थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल करकर घटना में शामिल तीनों लोगों के खिलाफ मार पीट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर  पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)