नगर बाजार/बस्ती-नगर पंचायत क्षेत्र में दिनभर खुले में पालतू सूअर घूम रहे हैं। इससे कस्बे में संक्रामक रोग के फैलने का खतरा बढ़ गया है। जबकि शासन का फरमान है कि सूअरों को आबादी से दूर बाड़े में रखा जाए। इसके बावजूद पालक इन्हें खुले में छोड़े हुए हैं।
एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। अभियान की सफलता के लिए प्रशासन हर स्तर पर तैयारी कर रहा है। संचारी रोग अभियान के तहत लोगों को
पालतू सूअरों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञ डॉक्टर बताते हैं कि सुअर संचारी रोगों के वाहक माने जाते हैं। स्वाइन फ्लू सूअरों के कारण ही फैलता है।
फिर भी दिनभर कूड़े के ढेर व नाली में बैठे रहने वाले सूअरों को खुले में घूमने पर नगर पालिका नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मुख्य सड़क के किनारे दिनभर झुंड में सूअर घूमते नजर आ जाएंगे। ईओ ने बताया कि सूअर पालकों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी को बाड़े में रखें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553
