अपर पुलिस अधीक्षक ने रात में नगर और कलवारी थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

0
बस्ती/उत्तर प्रदेश-अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने अपनी आकस्मिक निरीक्षण के क्रम में कल देर रात  नगर और कलवारी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय सीसीटीनी एस,महिला हेल्पडेस्क,साइबर हेल्प डेस्क,बैरक,मेस, हवालात  आदि का निरीक्षण किया।
 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में कागजातों के रखरखाव के बारे में उचित निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने परिसर की साफ सफाई हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने आगामी त्यौहारों को देखते हुए थाने पर मौजूद पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह शांति एवं कानून की व्यवस्था बनाए रखें।
 
उन्होंने कहा कि थाने पर आए हुए आम जनता के साथ मधुर व्यवहार रखें तथा उनसे मृदुल वाणी में बात करें।

रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती
8808210553

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)