उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
पिकअप लेकर पिकअप चालक मौके से भाग निकाल। पिकअप चालक को पिकअप लेकर भागता देख ट्रक चालक भी ट्रक को मौके पर छोड़ कर वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों द्वारा मुंडेरवा पुलिस को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच कर मुंडेरवा पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे मे लेकर थाने ले गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के भिटहा गांव निवासी अवधराज पुत्र कृष्णा उम्र 22वर्ष शनिवार की रात लगभग आठ बजे अपनी प्लेटिना बाईक से अपने घर भिटहा पोस्ट गोनार थाना लालगंज जा रहा था। जैसे ही वह मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर स्थित मनिकौरा कला गांव के केवटहिया टोले के पास पहुंचा ही था। कि मुंडेरवा की तरफ से ही उसके पीछे चल रही आमंत्रित गैस सिलेंडर वितरक करने वाली पिकअप ने पीछे से ठोकर मार दिया।
जिससे सड़क पर जा गिरा। लेकिन इस घटना को मात्र एक संजोग कहा जा सकता है। कि मौके पर बगल से गुजर रही ट्रक के नीचे चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पिकअप लेकर पिकअप चालक मौके से भाग निकाल। पिकअप चालक को पिकअप लेकर भागता देख ट्रक चालक भी ट्रक को मौके पर छोड़ कर वहां से भाग निकला।
आसपास के लोगों द्वारा मुंडेरवा पुलिस को जानकारी हुई। मुंडेरवा थाना प्रभारी अभिमन्यु सिह हम राह सिपाहियों व दरोगा के साथ मौके पर पहुंच कर दुर्घटना ग्रस्त बाईक और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। और लालगंज थाने में इसकी जानकारी दे कर परिजनों को सूचना दिया। और वहां के लोगों ने यह भी बताया कि अभी एक माह पूर्व वैवाहिक बंधन में बंधे युवक की इस मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हुई है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी बस्ती
8808210553
